उत्तर प्रदेश भुलेख पोर्टल पर राज्य के सभी निवासियों के खसरा/खतौनी की जानकारी उपलब्ध है, जिसे कभी भी ऑनलाइन निकाला जा सकता हैं। खसरा/खतौनी एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो यह बताता है कि किस व्यक्ति के नाम पर कितनी जमीन है। भुलेख पोर्टल पर ऑनलाइन खसरा/खतौनी देखने के लिए, जिला, तहसील और गाँव को चुनना होता है। इसके बाद, आप अपने नाम से खोजकर खतौनी की नकल देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 351 तहसीलें हैं, जिनमें से आप अपनी तहसील चुनकर अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तहसील क्या होती है?
तहसील जिले का उप-विभाग होता है। UP के 75 जिलों को 351 तहसीलों में बाँटा गया है। उत्तर प्रदेश के भुलेख पोर्टल पर खतौनी देखने के लिए अपने जिला, तहसील और गाँव का चयन करना अनिवार्य होता है।
तहसील चुने उत्तर प्रदेश और देखे ऑनलाइन खसरा/खतौनी की नकल
- वेबसाइट पर जाएँ : सबसे पहले आप UP Bhulekh पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर खोलें।
- रियल टाइम खतौनी, विकल्प चुनें : वेबसाइट के होमपेज पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। यहा पर आपको “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

- जिला, तहसील और गाँव चुनें : अब आपको अपनी जमीन की लोकेशन चुननी होगी, जिसके लिए सबसे सबसे पहले अपना जिला चुनें (उदाहरण: लखनऊ, आगरा, वाराणसी)। इसके बाद, अपनी तहसील का चयन करें (उदाहरण: सदर, मोहनलालगंज, फतेहपुर)। फिर, गाँव या ग्राम पंचायत का नाम चुनें, जहाँ आपकी जमीन स्थित है।

- खसरा/खतौनी खोजें : इसके बाद, आपको जमीन की जानकारी खोजने के लिए विकल्प चुनना होगा”खातेदार के नाम द्वारा खतौनी देखें” पर क्लिक करें। जमीन के मालिक का नाम टाइप करें और “खोजें” बटन पर क्लिक करे।

- खतौनी देखें और डाउनलोड करें : अब आपके सामने जमीन की पूरी खतौनी रिपोर्ट खुल जाएगी। आप खाता संख्या या खातेदार के नाम पर क्लिक करके पूरी विवरण रिपोर्ट देख सकते हैं। यदि आवश्यक हो, तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं, ताकि भविष्य में उपयोग किया जा सके।
उत्तर प्रदेश के सभी जिले और तहसील के नाम
S. No. | District (Code) | Sub-Divisions (Tehsils) |
---|---|---|
1 | Agra (146) | आगरा (सदर), एत्मादपुर, किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह |
2 | Aligarh (143) | अतरोली, इगलास, कोल, खैर, गभाना |
3 | Ambedkarnagar (178) | अकबरपुर, आलापुर, जलालपुर, टाण्डा, भीटी |
4 | Amethi (203) | अमेठी, गौरीगंज, तिलोई, मुसाफिरखाना |
5 | Amroha (137) | अमरोहा, धनौरा, नौगावां सादात, हसनपुर |
6 | Auraya (162) | अजीतमल, औरैया, बिधूना |
7 | Ayodhya (177) | बीकापुर, मिल्कीपुर, रूदौली, सदर, सोहावल |
8 | Azamgarh (191) | निजामाबाद, फूलपुर, बूढ़नपुर, मार्टिनगंज, मेहनगर, लालगंज, सगड़ी, सदर |
9 | Badaun (149) | दातागंज, बदायूँ, बिल्सी, बिसौली, सहसवान |
10 | Bagpat (139) | खेकडा, बडौत, बागपत |
11 | Ballia (193) | बलिया सदर, बाँसडीह, बेल्थरा रोड, बैरिया, रसड़ा, सिकन्दरपुर |
12 | Balrampur (182) | उतरौला, तुलसीपुर, बलरामपुर |
13 | Banda (170) | अतर्रा, नरैनी, पैलानी, बबेरू, बाँदा |
14 | Barabanki (176) | नबाबगंज, फतेहपुर, रामनगर, रामसनेही घाट, सिरौली गौसपुर, हैदरगढ़ |
15 | Bareilly (150) | आंवला, नवावगंज, फरीदपुर, बरेली, बहेड़ी, मीरगंज |
16 | Basti (185) | बस्ती, भानपुर, रूधौली, हरैया |
17 | Behraich (180) | कैसरगंज, नानपारा, पयागपुर, बहराइच, महसी, मिहींपुरवा स्थित मोतीपुर |
18 | Bhadohi (198) | औराई्, ज्ञानपुर, भदोही |
19 | Bijnor (134) | चाँदपुर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, बिजनौर |
20 | Bulandshahar (142) | अनूपशहर, खुर्जा, डिबाई, बुलन्दशहर, शिकारपुर, सिकन्द्राबाद, स्याना |
21 | Chandauli (196) | चकिया, चन्दौली, नौगढ़, मुगलसराय, सकलडीहा |
22 | Chitrakoot (171) | कर्वी, मऊ, मानिकपुर, राजापुर |
23 | Deoria (190) | देवरिया, बरहज, भाटपाररानी, रुद्रपुर, सलेमपुर |
24 | Etah (201) | अलीगंज, एटा, जलेसर |
25 | Etawah (161) | इटावा, चकरनगर, जसवंतनगर, ताखा, भरथना, सैफई |
26 | Farrukhabad (159) | अमृतपुर, कायमगंज, र्फरुखाबाद |
27 | Fatehpur (172) | खागा, फतेहपुर सदर, बिन्दकी |
28 | Firozabad (147) | जसराना, टूण्डला, फिरोजाबाद, शिकोहावाद, सिरसागंज |
29 | Gbnagar (141) | गौतमबुद्धनगर, जेवर, दादरी |
30 | Ghaziabad (140) | गाजियाबाद, मोदीनगर, लोनी |
31 | Ghazipur (195) | कासिमाबाद, गाजीपुर, जखनियाँ, जमानियां, मुहम्मदावाद, सेवराई, सैदपुर |
32 | Gonda (183) | करनैलगंज, गोण्डा, तरबगंज, मनकापुर |
33 | Gorakhpur (188) | कैम्पियरगंज, खजनी, गोला, चौरीचौरा, बाँसगांव, सदर, सहजनवां |
34 | Hamirpur (168) | मौदहा, राठ, सरीला, हमीरपुर |
35 | Hapur (204) | गढ़ मुक्तेश्वर, धौलाना, हापुड़ |
36 | Hardoi (155) | बिलग्राम, शाहाबाद, सण्डीला, सवायजपुर, हरदोई |
37 | Hathras (144) | सादाबाद, सासनी, सिकन्दराराऊ, हाथरस |
38 | Jalaun (165) | उरई, कालपी, कोंच, जालौन, माधौगढ़ |
39 | Jaunpur (194) | केराकत, बदलापुर, मछली शहर, मडियाहूँ, शाहगंज, सदर |
40 | Jhansi (166) | गरौठा, झांसी, टहरौली, मऊरानीपुर, मोंठ |
41 | Kannauj (160) | कन्नौज, छिबरामऊ, तिर्वा, हसेरन |
42 | Kanpurdehat (163) | अकबरपुर, डेरापुर, भोगनीपुर, मैथा, रसूलाबाद, सिकन्दरा |
43 | Kanpurnagar (164) | कानपुर सदर, घाटमपुर, नरवल, बिल्हौर |
44 | Kasganj (202) | कासगंज, पटियाली, सहावर |
45 | Kaushambhi (174) | चायल, मंझनपुर, सिराथू |
46 | Kheri (153) | गोला, धौरहरा, निंघासन, पलिया, मितौली, मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी |
47 | Kushinagar (189) | कप्तानगंज, कसया, खड्डा, तमकुही राज, पडरौना, हाटा |
48 | Lalitpur (167) | तालबेहट, पाली, मडावरा, महरौनी, ललितपुर |
49 | Lucknow (157) | बख्शी का तालाब, मलिहाबाद, मोहनलालगंज, लखनऊ, सरोजनी नगर |
50 | Maharajganj (187) | निचलौल, नौतनवॉ, फरेन्दा, महराजगंज |
51 | Mahoba (169) | कुलपहाङ, चरखारी, महोबा |
52 | Mainpuri (148) | करहल, किशनी, कुरावली, घिरोर, भोगांव, मैनपुरी |
53 | Mathura (145) | गोवर्धन, छाता, महावन, मांट, सदर |
54 | Mau (192) | घोसी, मऊनाथ भंजन, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना |
55 | Meerut (138) | मवाना, सदर, सरधना |
56 | Mirzapur (199) | चुनार, मडिहान, लालगंज, सदर |
57 | Moradabad (135) | कांठ, ठाकुरद्वारा, बिलारी, मुरादाबाद |
58 | Muzaffarnagar (133) | खतौली, जानसठ, बुढ़ाना, सदर |
59 | Pilibhit (151) | अमरिया, कलीनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर |
60 | Pratapgarh (173) | कुण्डा, पटटी, प्रतापगढ़, रानीगंज, लालगंज |
61 | Prayagraj (175) | करछना, कोरांव, फूलपुर, बारा, मेजा, सदर, सोरांव, हंडिया |
62 | Raebareli (158) | ऊँचाहार, डलमऊ, महराजगंज, रायबरेली, लाल गंज, सलोन |
63 | Rampur (136) | टाण्डा, बिलासपुर, मिलक, शाहवाद, सदर, स्वार |
64 | Saharanpur (132) | देवबन्द, नकुड़, बेहट, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर |
65 | Sambhal (205) | गुन्नौर, चन्दौसी, सम्भल |
66 | Santkabirnagar (186) | खलीलाबाद, धनघटा, मेहदावल |
67 | Shahjahanpur (152) | कलान, जलालाबाद, तिलहर, पुवायाँ, सदर |
68 | Shamli (206) | ऊन, कैराना, शामली |
69 | Shravasti (181) | इकौना, जमुनहा, भिनगा |
70 | Sidharthnagar (184) | इटवा, डुमरियागंज, नौगढ, बाँसी, शोहरतगढ़ |
71 | Sitapur (154) | बिसवां, महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख, लहरपुर, सिधौली, सीतापुर |
72 | Sonbhadra (200) | ओबरा, घोरावल, दुद्धी, राबर्टसगंज |
73 | Sultanpur (179) | कादीपुर, जयसिंहपुर, बल्दीराय, लम्भुआ, सदर |
74 | Unnao (156) | उन्नाव, पुरवा, बांगरमऊ, बीघापुर, सफीपुर, हसनगंज |
75 | Varanasi (197) | पिण्डरा, राजा तालाब, सदर |
FAQs – तहसील चुने उत्तर प्रदेश
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में कितनी तहसीलें हैं?
उत्तर प्रदेश में कुल 351 तहसीलें हैं, जिनमें से आप अपनी तहसील चुनकर अपनी खतौनी देख सकते हैं।
प्रश्न. अगर खतौनी में मेरी जमीन की जानकारी गलत दिख रही है तो क्या करूँ?
अगर खतौनी में कोई गलती है, तो आपको अपनी संबंधित तहसील या राजस्व विभाग कार्यालय में संपर्क करना होगा और सही दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।
प्रश्न. क्या ऑनलाइन खसरा/खतौनी की कॉपी को कानूनी मान्यता प्राप्त है?
नहीं, ऑनलाइन खतौनी केवल जानकारी के लिए होती है। यदि आपको आधिकारिक कानूनी दस्तावेज़ चाहिए, तो आपको तहसील कार्यालय से सत्यापित नकल प्राप्त करनी होगी।
प्रश्न. क्या मैं किसी भी जिले की जमीन की जानकारी देख सकता हूँ?
हाँ, यूपी भुलेख पोर्टल से आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले की जमीन की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
प्रश्न. क्या खसरा/खतौनी देखने के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, ऑनलाइन खसरा/खतौनी देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है।
प्रश्न. क्या मैं अपनी जमीन की खतौनी डाउनलोड और प्रिंट कर सकता हूँ?
हाँ, आप ऑनलाइन खतौनी को PDF में डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
प्रश्न. ऑनलाइन खतौनी देखने में परेशानी आ रही है, तो क्या करें?
अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो
• कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें।
• इंटरनेट कनेक्शन सही करें।
• इंटरनेट ब्राउज़र को अपडेट करें।
• अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो अपनी तहसील कार्यालय केंद्र में संपर्क करें।
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में खसरा/खतौनी की जानकारी अपडेट होने में कितना समय लगता है?
खसरा/खतौनी की जानकारी तहसील द्वारा अपडेट की जाती है। आमतौर पर, भू-अधिकार बदलाव या भूमि खरीदने-बेचने के बाद अपडेट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।
प्रश्न. क्या खतौनी में ऑनलाइन दी गई जानकारी गलत हो सकती है?
हाँ, कभी-कभी डेटा अपडेट न होने के कारण ऑनलाइन जानकारी पुरानी या गलत हो सकती है। इसलिए, किसी भी कानूनी कार्यवाही से पहले तहसील कार्यालय से सत्यापित कॉपी जरूर प्राप्त करें।