Bhulekh UP – खसरा, खतौनी की नकल देखे ऑनलाइन @upbhulekh.gov.in

उत्तर प्रदेश में खसरा-खतौनी एक काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें जमीन एवं खेत से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्द होती है। यह दस्तावेज कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जरूरी होता है। आज से कई वर्ष पहले खसरा-खतौनी की नकल निकालने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यूपी सरकार के upbhulekh.gov.in पोर्टल के माध्यम से इसे घर बैठे ऑनलाइन निकाला जा सकता है।

🌍

आधिकारिक वेबसाइट

वेबसाइट खोलें
📜

रियल टाइम खतौनी नकल

देखें
🗺️

भू-नक्शा डैशबोर्ड

नक्शा देखें
📊

रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड

डैशबोर्ड खोलें

यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्द सेवाएं

उत्तर प्रदेश के भुलेख पोर्टल पर उपलब्द सेवाओं की सूची कुछ इस प्रकार से है-

  • रियल टाइम खतौनी की नक़ल
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड
  • भुलेख खतौनी लॉगिन
  • रियल टाइम खतौनी लॉगिन
  • ई-खसरा पोर्टल

यूपी भूलेख पोर्टल पर खसरा/खतौनी की नकल कैसे देखें

उत्तर प्रदेश भुलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल 2 प्रकार से देखा जा सकता है, पहला- (रियल टाइम खतौनी) और दूसरा- (अधिकार अभिलेख खतौनी) से। रियल टाइम खतौनी की नक़ल में भूमि के बारे में ताजा जानकारी होती है, जबकि खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल में एक स्थिर रिकॉर्ड होता है।

1. रियल टाइम खतौनी की नक़ल – रियल टाइम खतौनी वास्तविक समय के आंकड़ों पर आधारित एक दस्तावेज है, इसमें भूमि का वर्तमान रिकॉर्ड होता है, जैसे की किसी भी तरह का लेन-देन, स्वामित्व में परिवर्तन या अन्य जानकारी। इसका उपयोग वास्तविक समय में भूमि की स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है।

2. खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल – यह यूपी में सामान्य खतौनी की नक़ल होती है जिसमें भूमि स्वामित्व, उपयोगकर्ता अधिकार और मालिक की जानकारी शामिल होती है। इस खतौनी में वास्तविक समय के अपडेट नहीं होते हैं, और यह एक आधारभूत रिकॉर्ड के रूप में कार्य करता है। इसे भूमि के मालिक और उपयोगकर्ता अधिकारों के प्रमाण के रूप में देखा जाता है।

भुलेख पोर्टल पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे

यूपी भूलेख पोर्टल पर खेत एवं भूमि का खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखना काफी आसान है, आप बस कुछ ही स्टेप्स में अपने खेत का खसरा खतौनी निकाल सकते है। नीचे यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी का नकल देखने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल भूलेख पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर जाए।
  • भूलेख पोर्टल पर जाने के बाद “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखे” पर क्लिक करे, और फिर आपके सामने कैप्चा कोड इंटर करने का ऑपशन आयेगा, कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करे।
1 अधिकार अभिलेख की नक़ल

  • कैप्चा कोड इंटर करने के बाद आपके सामने जनपद, तहसील और ग्राम चुनने का ऑपशन आयेगा, यहां से आप अपने जिला का नाम, तहसील का नाम और अपने गांव का नाम चुने।
2 अधिकार अभिलेख की नक़ल

  • अब आपको अधिकार अभिलेख खतौनी की नकल देखने के चार विकल्प मिलेंगे है, जो निम्न है-

(1). खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
(2). खाता संख्या द्वारा खोजें
(3). खातेदार के नाम द्वारा खोजें
(4). नामांतरण दिनांक से खोजें

इन चारो तरीको में से किसी भी विकल्प से आप अपने खतौनी का नकल निकाल सकते है, आपको इन चारो विकल्पों में से जो सरल लगता है उसे चुने। हमने आपको समझाने के लिए (खातेदार के नाम द्वारा खोजें) का चयन किया है।

3 अधिकार अभिलेख की नक़ल

  • इसके बाद अब आपको फसली वर्ष चुन कर, जिसके नाम से भूमि है उसके नाम का पहला अक्षर या पूरा नाम (खातेदार के नाम वाले कॉलम) में डालकर “खोजे” पर क्लिक करना है, और फिर अपना नाम चुन कर उद्धरण देखे पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको कैप्चा भरकर Continue पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप उद्धरण देखे पर क्लिक करके कैप्चा कोड दर्ज करेंगे, आपके सामने आपके खतौनी का नकल आ जायेगा। आप इसका प्रिंटआउट निकवा सकते है।
💡 नोट - अगर आपके ग्राम का नाम यहा पर नही दिख रहा है तो आप रियल टाइम खतौनी में जाकर अपना ग्राम ढूंढ सकते है, और वहा से अपने खतौनी का नकल निकाल सकते है।

भूलेख पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी देखें

  • सबसे पहले यूपी के ऑफिशियल भूलेख पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाए और वहां पर “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे” पर क्लिक करे, और कैप्चा कोड इंटर करके Submit पर क्लिक करे, और इसके बाद आप अपना जनपद, तहसील और फिर ग्राम (गांव का नाम) चुने।
1 रियल टाइम खतौनी

  • जनपद, तहसील और ग्राम चुनने के बाद आपको अपना खतौनी खोजना है, आप पाँच तरीको से अपना रियल टाइम खतौनी नकल खोज सकते है, वो 5 तरीके निम्न है-

(1). खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
(2). खाता संख्या द्वारा खोजें
(3). खातेदार के नाम द्वारा खोजें
(4). भूमिश्रेणी द्वारा खोजें
(5). नामांतरण दिनांक से खोजें

आपको इन पाँचों विकल्पों में से जोभी सरल लगता है उससे अपना खतौनी खोज सकते है, जैसे की हमने यहां पर रियल टाइम खतौनी का निकल देखने के लिए (खातेदार के नाम द्वारा) वाला विकल्प चुना है।

खातेदार के नाम द्वारा रियल टाइम खतौनी देखने के लिए आपको उस व्यक्ति का नाम सर्च बार में लिखना है, जिसके नाम का खतौनी आप निकालना चाहते है, नाम का पहला अक्षर लिखकर भी व्यक्ति का नाम खोजा जा सकता है या फिर आप चाहे तो पूरा नाम लिखकर खोजे पर क्लिक करे, और फिर नाम सेलेक्ट करके उद्धरण देखे पर क्लिक करे।

1 रियल टाइम खतौनी

  • उद्धरण देखे पर क्लिक करते ही कैप्चा भरने का ऑपशन आयेगा, यहां पर आप कैप्चा कोड को भरके Continue बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने आपका रियल टाइम खतौनी का नकल आ जायेगा, यहा से आप अपने भूमि का संपूर्ण विवरण देख सकते है और इस खतौनी को डाउनलोड भी कर सकते है।

भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति कैसे जाने

  • उत्तर प्रदेश भूलेख के आधिकारिक पोर्टल पर जाए और होम पेज पर दिये गए “भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने” वाले विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद जनपद(जिला), तहसील और ग्राम का नाम चुने।
  • जैसे ही आप जनपद, तहसील और ग्राम का नाम चुनेंगे, आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन होगा जहां पर आपसे खसरा या गाटा संख्या पूछा जायेंगे, आपको गाटा संख्या दर्ज करके “खोजे” पर क्लिक करना है और फिर आपके सामने भूखण्ड/गाटे की सूची आ जायेगी जिसमें से आपको अपना भूखण्ड/गाटा सेलेक्ट करके गाटा प्रस्थिति पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति का पूरा विवरण आ जायेगा।

राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड कैसे जाने

  • अपने भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जानने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश भुलेख पोर्टल के होम पेज पर जाए और और वहां पर दिये गए “भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने” वाले विकल्प पर क्लिक करे और अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम का नाम चुने
  • आप यहां से खसरा/गाटा संख्या द्वारा अपने भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड खोज सकते है, अपना भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड खोजने के लिए अपना खसरा या गाटा संख्या दर्ज करे और खोजे पर क्लिक करे।
  • जैसे ही आप अपना गाटा संख्या दर्ज करके खोजे बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड आ जायेगा, यहां पर आपको भूखण्ड के मालिक का नाम और यूनीक कोड दोनों दिख जायेगा।

उत्तर प्रदेश Bhu Naksha ऑनलाइन कैसे देखे

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल भू नक्शा पोर्टल (upbhunaksha.gov.in) पर विजित करे, और अपना जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत चुने।
Bhu Naksha

  • जिला, तहसील और गांव का नाम चुनने के बाद, आपके सामने आपके पूरे गांव का नक्शा आ जाएगा। यहां पर आपको अपने खेत एवं जमीन का नक्शा ढूंढना है, जिसके लिए आप प्लॉट नंबर का उपयोग कर सकते हैं। (खसरा संख्या ही plot no. होता है)
  • आप अपने खेत या जमीन का प्लॉट नंबर डालकर अपने गांव के नक्शे में अपनी जमीन का लोकेशन देख सकते हैं और साथ ही जमीन कितनी और किसके नाम पर है यह भी आप यही पर देख सकते है।

हेल्पलाइन सेवा

ईमेल एड्रेसbhulekh-up@gov.in
मोबाइल नंबर91-7080100588
लैंडलाइन नंबर+91-522-2217145
संपर्क करने का समयसोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक